Sunday, July 30, 2017

*!!"श्रावणशुक्लासप्तमी,तुलसी धरयो शरीर"!!

*!!"श्रावणशुक्लासप्तमी,तुलसी धरयो शरीर"!!*
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
*श्री गोस्वामी तुलसीदास प्राकट्य दिवसस्य,अवधी दिवसस्य च भवतां सर्वेषां कृते हार्दिक्यः शुभाशयाः"!!*
प्रिय मित्राणि
अद्यश्रीगोस्वामीतुलसीदासस्य  
जन्मदिवसः अस्ति"
आगम्‍यतां सर्वेजनाः तस्‍य कृते श्रद्धासुमनानि अर्पयाम: । 
तुलसीदास जी का श्रीरामचरितमानस अवधी साहित्य की प्रमुख कृति है। इसीलिए तुलसीदास जयंती के दिन ही अवधी दिवस भी मनाया जाता है"!!
अवधी हिंदी क्षेत्र की एक उपभाषा है। यह उत्तर प्रदेश मे "अवध क्षेत्र" (लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, फैजाबाद, प्रतापगढ़) तथा फतेहपुर, मिरजापुर, जौनपुर आदि कुछ अन्य जिलों में भी बोली जाती है।
हिंदी में कोई काव्‍य कृति इतनी लोकप्रिय नहीं हुई, जितना कि तुलसीदास रचित 'रामचरितमानस'। आज भी रामचरितमानस श्‍वास की तरह प्रत्‍येक हिंदू परिवार का अभिन्‍न अंग है।
जिन्होंने आमजनमानस के लिए बड़े ही सरल और सुलभ शब्दों में मानस की रचना कर जगत को प्रभु श्रीराम के गुणगान का वर्णन कर हम सबको कृतार्थ किया।
रामचरितमानस को देख कर मधुसूदन सरस्वती जी महाराज लिखते हैं"!
*आनन्दकानने ह्यास्मिञ्जङ्गमस्तुलसीतरुः"!कवितामञ्जरी भाति रामभ्रमरभूषिता*!!
इसका हिन्दी में अर्थ इस प्रकार है-"काशी के आनन्द-वन में तुलसीदास साक्षात् चलता-फिरता तुलसी का पौधा है। उसकी काव्य-मञ्जरी बड़ी ही मनोहर है, जिस पर श्रीराम रूपी भँवरा सदा मँडराता रहता है।"
पूज्यपाद श्रीगोस्वामी तुलसीदास जी महाराज को कोटिश: नमन्"🙏"
महात्‍मा तुलसिदासस्‍य जय: भवतु"!
भगवत: श्रीरामस्‍य जय: भवतु"!!
एकदा पुनः तुलसिदासजन्‍मोत्‍सवस्‍य भवतां सर्वेषां कृते हार्दिकी शुभकामना: ।। 
सीयराममय सब जग जानी।
करउँ प्रनाम जोरि जुग पानी ॥
(श्रीरामचरितमानस)
*🚩ॐनमों राघवाय*🚩
*🌅शुभदिनमस्तु"*🌅
"सुशील मित्रः"🙏🏻,

No comments:

Post a Comment